हर वक्त अगर रास्ते बदलोगे
हर वक्त अगर यह सोचते रहोगे
कि सभी रास्ते
जाकर मिलते हैं
गलत मुकाम पर
फिर तो समझ नहीं पाए
कि सभी रास्ते जाकर मिलते हैं
और एक रास्ते पर
आखिर में जिस रास्ते की
कोई मंजिल नहीं होती
बस रहता है एक खुला मैदान
और एक टुकड़ा चाँद
सीने में लेते हुए
खुला आसमान।
[Pic:- Aniket Ghosh]

No comments:
Post a Comment